Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsGang Assaults Father-Daughter Duo in Mirzapur Market Police Launch Investigation
दबंगों ने दुकान में घुसकर की पिता-पुत्री को पीटा

दबंगों ने दुकान में घुसकर की पिता-पुत्री को पीटा

संक्षेप:

Mirzapur News - मड़िहान, मिर्जापुरl नव वर्ष के अवसर पहले दिन क्षेत्र के लोग जश्न मना रहे

Jan 02, 2026 03:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मड़िहान, मिर्जापुरl नव वर्ष के अवसर पहले दिन क्षेत्र के लोग जश्न मना रहे थे,वहीं क्षेत्र के रजौहां बाजार स्थित स्वर्ण व्यसाई की दुकान में गुरुवार की शाम को घुसे दबंगो बेखौफ होकर पिता-पुत्री को लाठी डंडे से पीटकर लहुलूहान कर दिया l पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के तलाश में जुटी गई है । राजौहा कस्बा निवासी 45 वर्षीय अरुण कुमार सोनी का आरोप है कि गुरुवार की शाम दुकान में बैठे थे, उसी वक्त एक व्यक्ति का फोन आया और फोन पर ही गली गलौज करने लगा l विरोध करने पर कुछ ही देर बाद तीन की संख्या में लाठी डंडा लेकर पहुंचे दबंगों दुकान में घुस गए और गाली देते हुए दुकानदार को दुकान से बाहर खींचकर पीटने लगे l पिता को पीटता देख बचाने पहुंची 18 वर्षीय पुत्री पर दबंगों ने लोहे के रॉड से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया l पिता-पुत्री लहुलूहान हो कर जमीन पर गए l पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई दबंगो ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए l पीड़ित पुलिस थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई के साथ परिवार के जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है l पीड़ित की तहरीर पर दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है l थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है l जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें