ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरवृद्धाश्रम की महिलाओं में बांटा गया फल

वृद्धाश्रम की महिलाओं में बांटा गया फल

मिर्जापुर। संवाददाता भाजपा पिछड़ा मोर्चा की तरफ से देश के लोकप्रिय प्रधान सेवक...

वृद्धाश्रम की महिलाओं में बांटा गया फल
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSat, 18 Sep 2021 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

मिर्जापुर। संवाददाता

भाजपा पिछड़ा मोर्चा की तरफ से देश के लोकप्रिय प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा समर्पण अभियान के तहत वृद्ध आश्रम विंध्याचल में वृद्ध महिलाओं के बीच केक काटकर मनाया गया। इस दौरान महिलाओं में फल व मिष्ठान का वितरण किया गया। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिह ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा समर्पण के रूप में आज भाजपा कार्यकर्ता आम जनता मना रही है। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि देश के लोकप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन आम जनता के जीवन में खुशी लाने के लिए उनका जीवन समर्पित हैं। पूरे विश्व में मोदी ने भारत का मान बढ़ाया हैं। इस मौके पर संजय गुप्ता , विद्या शंकर मौर्य, विकास गुप्ता, कमलेश यादव, ,नितिन विश्वकर्मा, , जानी शर्मा, विपिन बिन्द, मिलन प्रजापति,सुरेन्द्र पाल, सनी जायसवाल ,प्रिंस साहू, रोहित चौरसिया आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें