ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरआसनाई के चक्कर में गोली मारकर मित्र ने ही की थी हत्या

आसनाई के चक्कर में गोली मारकर मित्र ने ही की थी हत्या

थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के घोरी नहर में छह अगस्त को हत्या कर फेंके गए किशोर के शव मामले में पुलिस ने आरोपित सोनू शुक्ला को शनिवार की शाम को गांव के पतार चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। सोनू ने...

आसनाई के चक्कर में गोली मारकर मित्र ने ही की थी हत्या
लालगंज (मिर्जापुर)। हिन्दुस्तान संवादSun, 20 Aug 2017 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के घोरी नहर में छह अगस्त को हत्या कर फेंके गए किशोर के शव मामले में पुलिस ने आरोपित सोनू शुक्ला को शनिवार की शाम को गांव के पतार चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। सोनू ने असनाई के चक्कर में अपने मित्र मनोज कोल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसका खुलासा रविवार को सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी ने लालगंज थाने में पत्रकार वार्ता के दौरान की। 

छह अगस्त की सुबह घोरी नहर में गांव निवासी श्याम सुंदर कोल के 17 वर्षीय पुत्र मनोज कोल का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो रिपोर्ट में दो गोली लगने से मौत की पुष्टि हुयी। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी सोनू शुक्ला का लालगंज के पचोखर गांव में पाही है। मृतक मनोज के पिता श्याम सुंदर ने लालगंज थाने में तहरीर दिया कि सोनू शुक्ला ने अपने दो साथियों के साथ चार अगस्त को घर आकर मनोज को साथ ले गया था। इसके बाद मनोज घर नहीं लौटा। पुलिस सोनू व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन में जुट गयी। 

शनिवार की शाम को थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनू गांव के पतार चौराहे के पास खड़ा है। इसके बाद घेरेबंदी करके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि किसी लड़की से दोनों का चक्कर था। मनोज को रास्ते से हटाने के लिए सोनू ने उसे पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। उसके दो साथी गोरखपुर निवासी सनी और चंदन फरार चल रहे हैं। उन्हें भी गिरफ्तार करने के लिए टीम को लगाया गया है। वहीं सोनू के पिता का कहना है कि सोनू उस दिन गोरखपुर में था। उसे गलत फंसाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें