टप्पेबाजों ने महिला की सोने की चेन उड़ाई

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - डोभी (जौनपुर) के बरईछ गांव में दो जालसाजों ने महिला गायत्री देवी को गहने चमकाने के बहाने धोखा देकर उसके गले की सोने की चेन और लॉकेट चुरा लिया। पति की शिकायत पर चंदवक पुलिस ने मामला दर्ज किया है और CCTV फुटेज के जरिए ठगों की तलाश जारी है।

टप्पेबाजों ने महिला की सोने की चेन उड़ाई

डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरईछ गांव में गहना चमकाने के बहाने आए दो जालसाजों ने एक महिला को अपनी बातों में फंसाकर उसके गले की सोने की चेन और लॉकेट लेकर फरार हो गए। पीड़िता के पति की तहरीर पर चंदवक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बरईछ गांव निवासी सलिल कुमार पाण्डेय की पत्नी गायत्री देवी रविवार दोपहर में अपने घर पर थीं। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उनके दरवाजे पर पहुंचे। उन्होंने खुद को गहने साफ करने वाला बताया और गायत्री देवी से कहा कि यदि उन्हें अपने सोने-चांदी के जेवर साफ करवाने हैं तो वे उन्हें नए जैसा चमका देंगे।

जालसाजों के झांसे में आकर गायत्री देवी ने अपने गले की सोने की चेन उतारकर उन्हें दे दी। उसमें एक कीमती लॉकेट भी था जिसपर ॐ लिखा हुआ था। ठगों ने झांसा देने के लिए एक पुड़िया में पाउडर निकालकर दिया। जब तक महिला कुछ समझ पाती और अन्य गहने लाने की बात सोचती, दोनों युवक मौका पाकर चेन और लॉकेट लेकर रफूचक्कर हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जालसाजो की तलाश की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।