सड़क दुर्घटना में मां-बेटा सहित चार जख्मी

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

मिर्जापुर जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटे समेत चार लोग जख्मी हो गए। दुर्घटनाएं हलिया, अहरौरा और ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में हुईं। मां-बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। एक ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक घायल हुआ।

सड़क दुर्घटना में मां-बेटा सहित चार जख्मी

मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में मां-बेटे समेत चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद मां-बेटे को अन्यत्र रेफर कर दिया गया। दुर्घटना हलिया, अहरौरा और ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र की है। अहरौरा संवाद अनुसार क्षेत्र के रामपुर ढबही गांव निवासी 18 वर्षीय सूरज अपनी मां 38 वर्षीय बेबी देवी पत्नी राजकुमार को बाइक से लेकर अहरौरा किसी काम से जा रहा था। बाइक लेकर जैसे ही शेखवा गांव के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में मां-बेटा दोनों जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को अहरौरा सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बेबी देवी को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। घटना के चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। ड्रमंडगंज संवाद अनुसार क्षेत्र के नीरज इंडेन गैस एजेंसी बबुरा कलां का गलरिया गांव में गैस गोदाम है। बुधवार सुबह वाराणसी से 342 रसोई गैस सिलेंडर लादकर गैस गोदाम पर उतारने के लिए जा रहा ट्रक जैसे ही गैस गोदाम से दो सौ मीटर पहले पहुंचा तभी इंटरलॉकिंग सड़क क्षतिग्रस्त होने से ट्रक अनियंत्रित होकर तीन फीट नीचे खेत में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गाजीपुर के जंगीपुर के फिरोजपुर निवासी 41 वर्षीय सरोज यादव घायल हो गया। मौके पर पहुंचे गोदाम के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने घायल ट्रक चालक को किसी तरह ट्रक से बाहर निकाला और उसे पीएचसी हलिया में भर्ती कराया। वहीं, सूचना के एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। हलिया संवाद अनुसार क्षेत्र के गुर्गी गांव निवासी 24 वर्षीय भगवान कोल बाइक से लालगंज के निबावल गांव ननिहाल गए थे। शाम को लौटते समय अहुगी खुर्द गांव के पास बाइक से गिरकर जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने घायल को पीएचसी हलिया में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।