ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरखाई में गिरी अनियंत्रित बोलेरो,चार घायल

खाई में गिरी अनियंत्रित बोलेरो,चार घायल

थाना क्षेत्र के हनुमान पहाड़ी पर रविवार की सुबह पटना से मध्य प्रदेश जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इससे वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर खाई में...

खाई में गिरी अनियंत्रित बोलेरो,चार घायल
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSun, 01 Jul 2018 11:04 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के हनुमान पहाड़ी पर रविवार की सुबह पटना से मध्य प्रदेश जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इससे वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर खाई में गिरी गाड़ी से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। सभी प्राथमिक उपचार कराने के बाद सभी मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जमुना कालोनी निवासी रमेशकांत की चाची का निधन होने पर परिवार के साथ वह मध्य प्रदेश जा रहे थे। गाड़ी में चार लोग सवार थे। बोलेरो अहरौरा के हनुमान घाटी के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बोलेरो सवार अनूपपुर जमुना कालोनी निवासी 40 वर्षीय सूबेदार, 45 वर्षीय रमेशकांत, 45 वर्षीय अशोक कुमार और 40 वर्षीय चालक बब्बू बैगा निवासी पासान कोतम मध्य प्रदेश घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां उपचार कराने के बाद सभी मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए। बताया गया कि सभी को हल्की चोट आयी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें