वनकर्मियों ने किसान और उसके बेटे को पीटा, घेराव
Mirzapur News - मड़िहान में परसिया गांव के पास सोमवार को वनकर्मियों ने किसान और उसके बेटे की पिटाई कर दी। इस पर ग्रामीणों ने वन विभाग कार्यालय का घेराव कर दिया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर सुलह समझौता करवा दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वनकर्मियों ने पैसे और मोबाइल भी छीन लिए।

मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसिया गांव के पास वनकर्मियों ने सोमवार की दोपहर किसान और उसके बेटे की पिटाई कर दी। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग कार्यालय का घेराव कर दिया। मामला थाने पहुंचा। यहां दोनों पक्ष सुलह समझौता कर वापस लौट गए।
घटना का विवरण
मड़िहान पहड़ी गांव निवासी रामजी यादव उर्फ मनोज यादव ने बताया कि वें बेटे मोहित के साथ मैजिक वाहन पर परसिया से पशुओं के लिए भूसा लादकर घर आ रहे थे। रास्ते में मड़िहान रेंज के कुछ वनकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप हैकि बगैर कारण के वनकर्मी अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरु कर दिए। पिटाई से जख्मी बेटे मोहित का हाथ भी टूट गया। पीड़ित का आरोप हैकि वनकर्मियों ने जबरन जेब से पैसे निकाल लिए और मोबाइल भी छीन लिया।
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में गांव के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने वन रेंज कार्यालय का घेराव कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां आधे घंटे तक पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया। घेराव करने वालों में भरत, धर्मवती बिंद, मानिक चंद यादव, अम्में लाल, राजेन्द्र, सजावल, मंगरा, मुन्नी,मुराहू रहे। ग्रामीणों का कहना हैकि आए दिन वनकर्मी दुर्व्यवहार करते हैं। इससे गांवों में भय व्याप्त है। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि किसान और वनकर्मियों में विवाद हुआ था। दोनों पक्ष आपस में सुलह समझौता कर लिए हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


