Forest Management Meeting Held in Haliya Awareness and Infrastructure Initiatives फसल कटने के बाद वन भूमि कराया जाए खाली: वन्यजीव प्रतिपालक, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsForest Management Meeting Held in Haliya Awareness and Infrastructure Initiatives

फसल कटने के बाद वन भूमि कराया जाए खाली: वन्यजीव प्रतिपालक

Mirzapur News - हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रेंज परिसर में रविवार को कैमूर वन्यजीव चुर्क के प्रतिपालक

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSun, 14 Sep 2025 07:45 PM
share Share
Follow Us on
फसल कटने के बाद वन भूमि कराया जाए खाली: वन्यजीव प्रतिपालक

हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रेंज परिसर में रविवार को कैमूर वन्यजीव चुर्क के प्रतिपालक भास्कर प्रसाद पाण्डेय ने वनकर्मियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह के तीसरे शुक्रवार को आयोजित चौपाल में वनों से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिए। साथ ही पौधरोपण के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने की सलाह दी। बैठक में वन्यजीव प्रतिपालक ने वनकर्मियों से कहा कि अगर कोई वन भूमि पर अतिक्रमण कर खेती कर लिया है तो उसे फसल काटने के बाद खाली कराया जाय। वन भूमि व कास्तकार के मिलजुला नंबर है तो सर्वेयर से वन भूमि की पैमाइश कराई जाए।

नोटिस देने के बाद ही कार्रवाई की जाए। वन क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली दो बडौही से गुर्गी व हलिया से मतवार मार्ग की मरम्मत के लिए बीस लाख रूपये स्वीकृत हो गया है। जिसमें सड़क पर बने गड्डे को वन विभाग अपनी देखरेख में भरने का काम कराएगा। बड़ौही से गुर्गी वन भूमि के अंतर्गत पड़ने वाले रपटा व पुलिया के निर्माण कार्य के लिए वन विभाग से स्टीमेट बनाकर भेजा जायेगा। राजयसभा सांसद अरुण सिंह ने बजट जारी करने के बाद पुलिया रपटा का निर्माण कार्य कराएंगे। इस दौरान सुधीर सिंह रेंजर हलिया, अवध नारायण मिश्र, वन दरोगा सूरज पाण्डेय, ताराचंद अग्रहरी, लाल बहादुर पाल, राजू सिंह, जोगेंद्र तिवारी,आदि मौजूद रहे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।