Mirzapur News: शीतला मंदिर के करीब पहुंचा गंगा के बाढ़ का पानी
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News: पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण गंगा का जल स्तर बढ़ गया है। अदलपुरा स्थित शीतला माता मंदिर के आसपास बाढ़ आ गई है, जिससे मंदिर की ओर जाने वाली गली और दुकानों में पानी भर गया है। दुकानदारों को घुटने तक पानी में चलना पड़ रहा है।

Mirzapur News: चुनार (मिर्जापुर)। पश्चिमी यूपी,उत्तराखंड समेत जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा के जल स्तर में बढ़ाव जारी है। मंगलवार को अदलपुरा स्थित शीतला माता मंदिर के करीब बाढ़ का पानी पहुंच गया है। गंगा से मंदिर की ओर जाने वाली गली में पानी भर गया है। जिससे इस गली की दुकानों को चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं। दुकानदारों को घुटने तक पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें:धारचूला में काली नदी के जलस्तर में तेजी


