Mirzapur News: आयुक्त एवं डीएम ने जयंती पर गांधी व शास्त्री के विचारों पर डाला प्रकाश
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News: मिर्जापुर में मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ध्वजारोहण किया। गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने भी उनके विचारों को उजागर किया। इस मौके पर कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Mirzapur News: मिर्जापुर। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने आयुक्त कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ध्वजारोहण कर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। आयुक्त सभागार में आयोजित गोष्ठी में दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन राज कुमार द्विवेदी के अलावा अधिवक्ता व कमिश्नरी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। उधर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एडीएम विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


