Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsFive-Year-Old Avyukt Singh Badal Wins Medals at National Roller Sports Championship
खेलने की उम्र में बादल ने जीता राष्ट्रीय पदक

खेलने की उम्र में बादल ने जीता राष्ट्रीय पदक

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्जापुर के कोलना गांव के पांच वर्षीय अव्युक्त सिंह बादल ने नोएडा में आयोजित नेशनल रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में कांस्य और रजत पदक जीते हैं। उनकी इस सफलता से गांव और जिले का नाम रोशन हुआ है। अब वह मलेशिया में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Feb 03, 2026 12:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर। खेलने-खाने की उम्र में जिले के नरायनपुर ब्लाक के कोलना गांव निवासी पांच वर्षीय अव्युक्त सिंह बादल ने नोएडा में 31 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित नेशनल रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के अंडर-5 वर्ष संवर्ग में एक कांस्य एवं एक रजत पदक पर कब्जा जमाया है। इसके साथ ही बादल मलेशिया में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर ली है। अव्युक्त अंतराष्ट्रीय रोलर चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बादल की सफलता ने गांव,जिला ही उत्तरप्रदेश का नाम रोशन किया है। रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में अव्युक्त सिंह बादल ने 31 जनवरी को स्केट्स 300 मीटर रिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक और एक फरवरी को स्केट्स 500 मीटर रोड स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोलना के अनुराग सिंह बादल के पुत्र अव्युक्त सिंह बादल का 5 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रोलर स्केटिंग के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। बादल ने यह सफलता नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के बल पर पाई है। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी के साथ अब अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के लिए प्रतिभाग करेंगा।अव्युक्त के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर गांव के सतेंद्र सिंह, राजीव कुमार सिंह,चंद्रेश कुमार सिंह,योगेश सिंह,पूजा सिंह, विनोद कुमार सिंह ने बधाई दी है।