अलग-अलग दुर्घटना में पांच घायल, दो रेफर
मड़िहाल, लालगंज और कटरा कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल दो को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का मंडलीय...
मड़िहाल, लालगंज और कटरा कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल दो को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मड़िहान थाना क्षेत्र के हरिहरा गांव निवासी 35 वर्षीय विवेक अमित राइस मिल के पास गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मड़िहान के ही धूरकर के पास बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में 38 वर्षीय राम प्यारे सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर इन्हें भी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। भदोही जिले के गोपीगंज निवासी 23 वर्षीय बडे़लाल बुधवार की रात कटरा कोतवाली के पीएसी गेट पथरहिया के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के हथिया फाटक के पास घायल 70 वर्षीय मुस्तफा को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लालगंज के नैड़ी मोड़ के पास 22 वर्षीय रियाज सड़क दुर्घटना में घायल हो गया।