अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल
Mirzapur News - राजगढ़ में रविवार रात सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।...

राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर रविवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां दो घायलों की हालत गम्भीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। पड़री थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर पहाड़ी गांव निवासी 19 वर्षीय अरविंद राजगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरवार गांव निवासी 18 वर्षीय दिनेश एक ही बाइक से रविवार की रात लगभग 11 बजे बारात से वापस लौट रहे थे। तभी लूसा गांव के पास पिकअप चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया।पिकअप के टक्कर से बाइक सवार अनियंत्रित होकर मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर गिर पड़े। इसी बीच l पीछे से पहुंची तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर गिरे युवक के पैर को कुचलते हुए आगे निकल गई। गनिमत रही कि युवक की जान बच गई । हादसे में दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस, दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराई। जहां हालत गंभीर देख घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
दूसरी घटना में राजगढ़ गांव के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र 20 वर्षीय आदित्य निवासी झांसी, 22 वर्षीय लकी मौर्य निवासी करतारपुर बिहार, 21 वर्षीय महेश सिंह निवासी शाहगंज सोनभद्र एक ही बाइक से धनसिरिया गांव में अपने मित्र के घर शादी में सम्मिलित होने जा रहे थे। राजगढ़ मधुपुर मार्ग पर अमहवा गांव के पास सड़क किनारे लगभग तीन फीट गहरे गढ्ढे में बाइक सहित गिरने से घायल हो गए। बारात कर लौट रहे, नदीहार ग्राम प्रधान रवि शंकर सिंह सड़क किनारे गढ्ढे गिरे घायल छात्रों को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गढ्ढे से बाहर निकाल, एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।