ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरमड़हे में लगी आग, हजारों की क्षति

मड़हे में लगी आग, हजारों की क्षति

हलिया थाना क्षेत्र के महुगढ़ी गांव में रविवार की दोपहर अबूझ हाल में मड़हे में आग लग गयी। ग्रामीणों की मदद से आग बुझायी गयी, पर तब तक उसमें रखा हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया गया। मड़हा स्वामी ने थाने...

मड़हे में लगी आग, हजारों की क्षति
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSun, 16 Sep 2018 06:56 PM
ऐप पर पढ़ें

हलिया थाना क्षेत्र के महुगढ़ी गांव में रविवार की दोपहर अबूझ हाल में मड़हे में आग लग गयी। ग्रामीणों की मदद से आग बुझायी गयी, पर तब तक उसमें रखा हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया गया। मड़हा स्वामी ने थाने में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

महुगढ़ी निवासी अमरेश कहार के घर के पास लगा मड़हा दोपहर में अचानक जलने लगा। आग लगने पर अमरेश ने ग्रामीणों की मदद से पानी डाल कर काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। तब तक मड़हे में रखा चारपाई, बिस्तर, अनाज आदि हजारों का सामान जल कर राख हो गया। अमरेश ने गांव के दो लोगों के खिलाफ मड़हा जलाने की नामजद तहरीर थाने दी। आरोप लगाया कि जमीनी विवाद के चलते उसके मड़हे में आग लगाई गई है। चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज अजीत श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें