मड़ई में लगी आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - लालगंज के बरडीहा गांव में मुन्ना दुबे के मड़ई और टिन शेड में अचानक आग लग गई। आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया और दो मवेशी झुलस गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

मड़ई में लगी आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख

लालगंज। क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी मुन्ना दुबे के रिहायसी मड़ई एवं टिन शेड में मंगलवार को दोपहर बाद लगभग दो बजे अज्ञात स्थिति में आग लग जाने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं दो मवेशी भी झुलस गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, किंतु तब तक उसमें रखा सामान जल कर राख हो गया। बरडीहा गांव निवासी मुन्ना दुबे उर्फ जय गोपाल दुबे पुत्र स्व. राम अचल दुबे रहने के लिए मड़ई एवं टिन शेड बनवा रखा है। उसी में गृहस्थी का सामान भी रखा था। मंगलवार को दोपहर बाद दो बजे दिन में अचानक आग लग गई।

जब मड़ई और टिन शेड में आग लगी तब अंदर कोई नहीं था। सभी मड़ई के बाहर थे। मड़ई में आग लगी देख मुन्ना दुबे ने शोर मचाना शुरू कर दिए। उनकी आवाज सुन कर ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने बाल्टी व घड़ा से हैंडपंप और कुएं से निकाल कर आग बुझाने में जुट गए। किंतु तब तक मड़हा और पास में स्थित टिन शेड में रखा भूसा,गेहूं -चावल समेत गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो गया। उसी में बांधे दो पशु भी गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने से गृह स्वामी को काफी क्षति हुई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।