संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग से भूसा जलकर राख
Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News - जमालपुर के महादेवपुर गांव में रात के समय संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से किसानों का भूंसा और पराली जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैली। अंततः, कई किसानों का लगभग छह बीघे का भूंसा और पराली नष्ट हो गया।

जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में रविवार को रात में संदिग्ध परिस्थितियों में सिवान में लगी आग से किसानों का रखा भूंसा व पराली जलकर राख हो गया । सिवान में भूंसा व पराली जलता देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। काफी देर के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया l तब तक गांव निवासी किसान अमरनाथ, हौशिला, विजय विश्वकर्मा,अमृतलाल विश्वकर्मा,उषा, अनिल एवं छोटेलाल का करीब छह बीघे का भूंसा व पराली जलकर राख हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


