गैस सिलिंडर से लगी आग,कच्चा मकान सहित गृहस्थी का सामान राख

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - हलिया, मिर्जापुर में मवयी कला गाँव में बुधवार को सुबह गैस के चूल्हे से आग लगने से एक कच्चा मकान और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के समय महिला किचन से बाहर थी। परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।

गैस सिलिंडर से लगी आग,कच्चा मकान सहित गृहस्थी का सामान राख

हलिया, मिर्जापुर l थाना क्षेत्र के मवयी कला गाँव में बुधवार को सुबह खाना बनाते समय गैस के चूल्हे से आग लग गई l जिससे कच्चा मकान सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। मवयी कला निवासी रामबाबू मौर्य के कच्चे मकान में सुबह गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गया l जब आग लगी उस समय महिला किचन से बाहर थी l किचेन से धुआं उठते देख परिजन हल्ला-गुल्ला मचाते हुए मोटर चला कर बाल्टी के पानी से आग बुझाने का अथक प्रयास किया, लेकिन तब तक कच्चा मकान सहित अनाज, दो बाइक व गृहस्थी का सारा सामान चल कर राख हो गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।