भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह जख्मी
हलिया थाना क्षेत्र के गड़बड़ा राजा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में आठ लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों...

हलिया। हिन्दुस्तान संवाद
हलिया थाना क्षेत्र के गड़बड़ा राजा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में आठ लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सेमरा कला गांव निवासी छोटकू प्रसाद व लवकुश प्रसाद के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था। सोमवार को छोटकू प्रसाद पक्ष के लोग खेत की ओर जा रहे थे। तभी लवकुश, त्रिलोक राज, रामानंद व नीरज गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। मारपीट में 25 वर्षीय विकेश चौरसिया, 17 वर्षीय विद्याकांत चौरसिया, 50 वर्षीय मुन्नू चौरसिया, 45 वर्षीय जोहरी, 55 वर्षीय आद्या व 20 वर्षीय मुकेश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजवाया। प्रथम पक्ष के सुरेश कुमार ने थाने में मारने पीटने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
