दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर में पिता पुत्र घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - हलिया कस्बे में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक पर जा रहे थे जब उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। परिजनों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। दूसरे बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर में पिता पुत्र घायल

हलिया,मिर्जापुर। हलिया कस्बा में शनिवार दोपहर दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर में पिता पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिया। वहीं दूसरा बाइक चालक को कम चोट होने के कारण बाइक सहित फरार हो गया। हलिया निवासी 40 वर्षीय लछीमन अपने पुत्र पिंटू की बाइक पर पीछे बैठ कर कहीं जा रहे थे। पीएनबी बैंक के पास सामने से आए बाइक से जोरदार टक्कर हो गया। जिससे सड़क पर गिर कर पिता पुत्र दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहाँ चिकित्सक ने गम्भीर चोट के कारण दोनों को ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि सर में चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।