ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र झुलसे

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र झुलसे

मड़िहान क्षेत्र के लूसा गांव में बुधवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र झुलस गए। दोनों को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। पड़री में वज्रपात से कच्चा मकान धराशायी हो गया। संयोग था कि...

 आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र झुलसे
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरThu, 12 Sep 2019 01:01 AM
ऐप पर पढ़ें

मड़िहान क्षेत्र के लूसा गांव में बुधवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र झुलस गए। दोनों को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। पड़री में वज्रपात से कच्चा मकान धराशायी हो गया। संयोग था कि उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था।

लूसा गांव में बुधवार शाम दिनेश यादव (40) अपने बेटे अश्विनी (08) के साथ घर के सामने बैठे थे। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र झुलस गए। परिजनों ने दोनों को तत्काल राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर है। पड़री संवाद के अनुसार भगेसर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से लालजी का कच्चा मकान धराशायी हो गया। इससे घर-गृहस्थी के सारे सामान नष्ट हो गए। लालजी ने बताया कि लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें