डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का आरोप
Mirzapur News - कछवां: आदर्श नगर पंचायत कार्यालय के बाहर ईओ के उपर तानाशाही का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को नामित सभासद धरने पर बैठ गये। नामित सभासद डॉ तरुन र

मिर्जापुर, संवाददाता । बच्चे का गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने के मामले में पिता ने डायनोस्टिक सेंटर के संचालक पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने गुरुवार को डीएम और एसपी को पत्रक सौंप न्याय की गुहार लगाई।
शिकायत और मांग
साथ ही सीएमओ स्पीड पोस्ट के माध्यम से शिकायत पत्र भेजकर सेंटर का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। पीड़ित मड़िहान के मलुआ गांव निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 27 को अपने पुत्र हर्ष यादव का मंडलीय अस्पताल में उपचार कराने गया था। डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की बात कही।
गलत रिपोर्ट का खुलासा
जिस पर अस्पताल के सामने नेशनल डायग्नोस्टिक सेंटर पर बच्चे का अल्ट्रासाउंड कराया। यहां बच्चे की रिपोर्ट में कैंसर निकाल दिया गया। जबकि दूसरे जांच सेंटर पर जांच कराई तो रिपोर्ट नार्मल आई। जब नेशनल डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक से बात करने पहुंचा तो उनके सहयोगी रिपोर्ट को मांगने लगे। इन्कार करने पर कार्रवाई की धमकी दी।
उत्पीड़न का आरोप
सहयोगियों ने अभद्रता करते हुए गाली गलौज मारने की धमकी। किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। मामले को रफा दफा करने के लिए पैसे देकर दबाव बनाने लगे। पीड़ित ने झूठी रिपोर्ट देने वाले सेंटर के संचालक पर कार्रवाई और उनका लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


