Mirzapur News: किसान उर्वरक का संतुलित उपयोग करें: डा. जगदीश सिंह पटेल
Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। सहकार से समृद्धि के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहकारिता सप्ताह के तहत इफको की तरफ से पटेहरा ब्लाक के कोटवा पांडेय समिति

Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। सहकार से समृद्धि के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहकारिता सप्ताह के तहत इफको की तरफ से पटेहरा ब्लाक के कोटवा पांडेय समिति में किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता कर आधुनिक एवं संतुलित कृषि पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश सिंह पटेल ने किसानों से आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने का आह्वान किया। कहा कि नैनो उर्वरकों का अधिकाधिक उपयोग कर दानेदार यूरिया एवं डीएपी के अनावश्यक प्रयोग को कम करें। जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति लंबे समय तक बनी रहे और खेती अधिक लाभकारी बन सके।विशिष्ट
अतिथि संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता, विंध्याचल मंडल योगेंद्र पाल सिंह ने किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने किसानों से उर्वरक का संतुलित उपयोग करने की अपील की। उपायुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता, अमित पांडेय ने सहकारिता विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग, लाभ एवं वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया प्लस के प्रयोग से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व संतुलित रूप से प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन में वृद्धि, लागत में कमी तथा मृदा स्वास्थ्य में सुधार होता है। कार्यक्रम का संचालन इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक ने किया।


