Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsFarmers Protest Against Halted Rice Procurement in Madhihan
धान खरीद बंद होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

धान खरीद बंद होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

संक्षेप:

Mirzapur News - मड़िहान में किसानों ने धान खरीद बंद होने पर प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र धान खरीद शुरू नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा। किसानों को औने-पौने दाम पर धान बेचना पड़ रहा है। खरीफ फसल की रोपाई और रबी फसल के लिए खाद-बीज खरीदने में समस्या हो रही है।

Dec 01, 2025 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मड़िहान। सहकारी समिति पचोखरा खुर्द पर धान खरीद बंद होने से आक्रोशित किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र धान खरीद शुरू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, सहकारी समिति के क्रयकेंद्र पर धान नहीं खरीदे जाने से किसानों को औने-पौने दाम पर धान बेंचना पड़ रहा है। क्षेत्र के शीतलगढ़ निवासी किसान उमाशंकर सिंह ने बताया कि नवंबर महीना बीत गया पर अबतक क्रय केंद्र प्रभारी कभी बोरा का अभाव, कभी मिलर की समस्या और कभी जगह की समस्या बता कर किसानों से धान नहीं खरीद रहे हैं। धान खरीद नहीं किए जाने से किसानों की रबी की फसल की बुआई के लिए खाद-बीज खरीदने के लिए पैसा नहीं मिल पा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, खरीफ की फसल धान की रोपाई के लिए समिति से लिए गए कर्ज की वसूली के लिए संग्रह अमीन दबाव बना रहे हैं। ऐसी स्थिति में किसानों को मजबूरन व्यापारियों के हाथों औने-पौने दाम पर धान बेंचना पड़ रहा है। यह हाल तब है जबकि क्रय केंद्र प्रभारी हिनौता क्रय केंद्र पर अभिलेखों में धान खरीद रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि व्यापारियों और बिचौलियों से धान खरीदा जा रहा है। किसानों ने उच्चाधिकारियों को फोन कर इस बाबत जानकारी भी दी है। किसानों का कहना था कि यदि क्रय केंद्र पर तत्काल खरीद शुरू नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वाले किसानों में अनिल सिंह पटेल, जयप्रकाश दुबे, कृष्ण चंद्र दुबे, सोनू पाण्डेय, जयप्रकाश सिंह, राहुल सिंह पटेल, विनय सिंह पटेल समेत दर्जनों किसान शामिल थे।