मौत मामले में अज्ञात पर केस दर्ज करने से भड़के परिजन, हंगामा

Feb 05, 2026 09:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर में चचेरे भाइयों संजय और अमन की ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया, आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। परिजनों को शांत कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

मौत मामले में अज्ञात पर केस दर्ज करने से भड़के परिजन, हंगामा

मिर्जापुर। मृत चचेरे भाइयों के परिजनों ने गुरुवार की दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद उनका गुस्सा शांत हुआ। परिजनों का आरोप हैकि घटनास्थल पर पहुंचने से पहले पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक का अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि ट्रैक्टर चालक का नाम भी बताया गया था। पड़री थाना थाना क्षेत्र के आमघाट पुल के पास बुधवार की शाम चार बजे सरिया लदा ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दबकर मजदूर कोटवां गांव निवासी 18 वर्षीय संजय और 19 वर्षीय अमन की मौत हो गई थी। दोनों आपस में चचेरे भाई थे।

घटना के बाद पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृत चचेरे भाइयों के परिजनों ने गुस्सा फूट गया। परिजन पोस्टमार्टम हाउस भी हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि घटनास्थल पर परिजनों के पहुंचने से पहले पुलिस ने दोनों शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। जबकि घर कोटवां कुछ ही दूरी पर था। परिजन सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया था। यहीं नहीं घटना के बाद फरार ट्रैक्टर चालक का नाम भी बताया गया, लेकिन पुलिस ने अज्ञात में ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया। मौके पर पहुंचे पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह, नीरज पाठक ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए। तब जाकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।