Mirzapur News: शिविर पंजीकरण व स्वास्थ्य परीक्षण
Mirzapur News: विकास खंड हलिया में शुक्रवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 13 लोगों ने उपकरण के लिए आवेदन किया और 4 लोगों को सदर हास्पिटल रेफर किया गया। पंजीकरण के साथ-साथ डाक्टरों द्वारा चिकित्सकीय परीक्षण भी किया गया। लाभार्थियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र और अन्य कल्याणकारी योजनाओं में शामिल किया गया।

Mirzapur News: हलिया हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड हलिया परिसर में शुक्रवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 13 लोगों ने उपकरण के लिए आवेदन किया। 4 लोगों को सदर हास्पिटल रेफर किया गया और तीन लोगों को कार्ड दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों पंजीकरण कराया। साथ ही दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण भी किया गया। लाभार्थियों के दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांग पेंशन योजना, सहायक उपकरण एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन दिया। शिविर में डाक्टर अतुल, डाक्टर दिनेश, डाक्टर सौरभ कपूर, कमाल, अहमद, दिलशाद अली, अनिल, यादव, रविशंकर, राजकुमार जयसवाल,सीएम फेलो गौरव,एडीओ समाज कल्याण आदि संबंधित अधिकारी कर्मचारी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


