अपने डर को दूर भगा छात्राएं लाएं समाज में परिवर्तन : नीलम

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर में जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति फेस-5 के तहत टाक शो विद माय आयडल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि नीलम प्रभात ने छात्राओं को समाज में परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि मंजरी राव और अपराजिता सिंह ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

अपने डर को दूर भगा छात्राएं लाएं समाज में परिवर्तन : नीलम

मिर्जापुर। जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति फेस-5 के तहत टाक शो विद माय आयडल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने छात्रों से अपने अंदर के डर को दूर भगाते हुए समाज में परिवर्तन लाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने महिला शक्ति मिशन के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुए उनमें उत्साह जगाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव ने महिलाओं-छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही डेफ्फोडिल्स पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर अपराजिता सिंह ने अपने जीवन संघर्ष से जुड़ी संस्मरण सुना कर छात्राओं को प्रेरित किया। वहीं, जीडी बिनानी पीजी कालेज की पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर वीणा सिंह ने भी छात्राओं को शिक्षा और संघर्ष से आगे बढ़ने को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर वंदना मिश्रा ने किया। मिशन शक्तित फेज-5 के तहत अबतक हुए कार्यक्रमों का रिपोर्ट प्रोफेसर आत्रेईअद्या चटर्जी ने पेश किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पूर्व में हुए प्रतियोगिताओं पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को जीवन में उत्तम व्यवहार करने की प्रेरणा दी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।