Mirzapur News: भगवान शिव दान और दया के देवता: भरत कृष्ण शास्त्री
Mirzapur News: हरिहरपुर गांव में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में कथावाचक ने भक्ति की महिमा बताई। उन्होंने बताया कि असली सुख भगवान की भक्ति में है। श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और भक्तों की कहानियों के माध्यम से भावविभोर किया गया। कथा का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हरिहरपुर गांव मे चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा मे शनिवार कथावाचक ने श्रोताओ को भगवान और भक्त कि कथा सुनाकर भावविभोर कर दिया। वृन्दावन से पधारे कथा व्यास पं. भरत कृष्ण शास्त्री महाराज ने बताया कि कपिल मुनि अपनी मां देवदूति को बताया कि असली सुख भगवान के भक्ति मे है जब मन विकारो से मुक्त हो जाता है और ब्यक्ति सुख दुखः से पार होकर भगवान के चरणों कि सेवा मे लग जाता है। भगवान शिव की महिमा के बारे मे बताते हुये कहा कि भगवान शिवजी दान दया और सरलता के प्रतीक है।
उनसे विमुख होने पर जीव कल्याण नहीं होता है। कथा और सत्संग में आने से अच्छे विचारों का निर्माण होता है।कथा के दौरान नचिकेता और प्रह्लाद जैसे भक्तों के भक्ति को बताकर श्रोताओं को भक्ति रस में डूबो दिया। कथा के बीच में भगवान के नामों का उद्घोष होता रहा। कथा के अंत में आरती और प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर कल्लू सिंह रामाकांत सिंह दीना सिंह बृजकिशोर सिंह पिन्टू धीरज जीतबहादुर राय अखिलेश सिंह बाबा सिंह गोपाल सिंह आदि उपस्थित रहें।

