शॉर्टसर्किट से इलेक्ट्रिक पैनल जला, आपूर्ति बाधित

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

विंध्याचल में विंध्य कॉरिडोर मार्ग पर शनिवार को अंडरग्राउंड वायरिंग के लिए लगाए गए इलेक्ट्रिक पैनल से अचानक धुआं उठने लगा। शॉर्टसर्किट के कारण पैनल जल गया, जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और कुछ घंटों में आपूर्ति बहाल कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वायरिंग की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं।

शॉर्टसर्किट से इलेक्ट्रिक पैनल जला, आपूर्ति बाधित

विंध्याचल। विंध्य कॉरिडोर मार्ग पर शनिवार दोपहर में अंडरग्राउंड वायरिंग के लिए लगाए गए इलेक्ट्रिक पैनल से अचानक तेज धुआं उठने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, शॉर्टसर्किट से पैनल जल जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिजली विभाग ने तुरंत सप्लाई बंद कर कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कुछ घंटे की मशक्कत के बाद फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। जेई विनय वैश्य ने बताया कि शॉर्टसर्किट के कारण पैनल से धुआं निकला था, जिसे समय रहते ठीक कर लिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने कॉरिडोर में कराए गए अंडरग्राउंड वायरिंग गुणवत्ता पर सवाल उठाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।