Mirzapur News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

Mirzapur News: राजगढ़ (मिर्जापुर ) में विद्युत करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक आदित्य की मौत हो गई। आदित्य अपने चाचा के साथ घर पर रह रहा था और पंखा चलाने के लिए बिजली के बोर्ड में तार लगा रहा था। परिवार ने शव का अंतिम संस्कार पुलिस को सूचित किए बिना किया।

Mirzapur News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Mirzapur News: राजगढ़ (मिर्जापुर )। थाना क्षेत्र के सरसों गांव में शुक्रवार की रात विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परीजन शव का अंतिम संस्कार कर दिए। सरसों गांव निवासी प्रमोद पत्नी सहित बाहर रहकर काम करते है। प्रमोद का 18 वर्षीय पुत्र आदित्य अपने चाचा पंकज के साथ सरसो गांव में घर पर रहता था।

घटना का विवरण

शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद चाचा चाची अपने पक्का घर मे सोए हुए थे, जबकि आदित्य पास में ही स्थित कच्चे मकान में रहता था।रात लगभग 11 बजे पंखा चलाने के लिए अपने घर में लगे बिजली के बोर्ड में तार लगा रहा था। बिजली के बोर्ड का स्विच आन था,आदित्य नंगे पैर जमीन पर खड़ा होकर पंखे का तार बिजली के बोर्ड में लगा रहा था। इसी दौरान करेंट की चपेट में आ गया और करेंट के झटके लगने से वह जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरने की आवाज सुनकर बगल के घर मे सो रहे चाचा-चाची भागकर आदित्य के कच्चे मकान में पहुचे।जहा करेंट के झलसे आदित्य को जमीन पड़ा देख, चाचा आनन- फानन में उसे उठाकर सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहा चिकित्सक ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिए।

परिवार की प्रतिक्रिया

परीजन आदित्य के मौत की सूचना उसके माता पिता को दिए। माता पिता भी मौके पर पहुंच गए l आदित्य की मौत से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिए। मृतक आदित्य दो भाइयों में छोटा था। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि करंट के चपेट में आने से युवक के मौत की सूचना नहीं मिली है।

संबंधित प्रश्न

इस घटना में युवक की उम्र क्या थी?
युवक की उम्र 18 वर्ष थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।