Electric Mechanic Dies from Electric Shock at Steel Factory in Dumduma Village सरिया फैक्ट्री में करंट से इलेक्ट्रिक मैकेनिक की मौत, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsElectric Mechanic Dies from Electric Shock at Steel Factory in Dumduma Village

सरिया फैक्ट्री में करंट से इलेक्ट्रिक मैकेनिक की मौत

Mirzapur News - चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दुमदुमा गांव स्थित सरिया फैक्ट्री में सोमवार

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरTue, 31 Dec 2024 12:22 AM
share Share
Follow Us on
सरिया फैक्ट्री में करंट से इलेक्ट्रिक मैकेनिक की मौत

चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दुमदुमा गांव स्थित सरिया फैक्ट्री में सोमवार की शाम साढ़े तीन बजे करंट की चपेट में आने से इलेक्ट्रिक मैकेनिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चुनार कोतवाल रवींद्र भूषण मौर्य ने बताया कि बिहार के छपरा के इसवापुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी 38 वर्षीय सुखदेव पुत्र शिवशंकर इलेक्ट्रिक मैकेनिक था। सुखदेव चुनार के दुमदुमा गांव स्थित सरिया फैक्ट्री में काम करता था। प्रतिदिन की तरह सोमवार की शाम सुखदेव फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक का काम कर रहा था। उसी दौरान करंट की चपेट में आने से गंभीर रुप से झुलस गया। घटना के बाद मौजूद कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। कर्मियों ने आनन-फानन में झुलसे सुखदेव को समसपुर गांव स्थित प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मैकेनिक की मौत हो गई। डाक्टरों ने सुखदेव को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन भी देर शाम तक चुनार पहुंच गए। मृतक सुखदेव के भाई शीलानाथ शाह की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सुखदेव की मौत से उनके परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।