Mirzapur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध घायल,रेफर
Mirzapur News: राजगढ़ के नदिहार गांव में एक वृद्ध व्यक्ति को ट्रेन ने चपेट में ले लिया, जिसके कारण उसका एक हाथ कट गया। सूचना पर पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया। बताया जा रहा है कि वह घर वालों से नाराज होकर आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर गया था।

Mirzapur News: राजगढ़ (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के नदिहार गांव के पास गुरुवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पंहुची पुलिस ग्रामीणों की मदद से घायल को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराई। जहा प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सक उसे ट्रामा सेंटर सोनभद्र रेफर कर दिया। नदिहार गांव से गुजरे चुनार-चोपन रेलवे मार्ग पर गुरुवार की सुबह घायलावस्था में रख वृद्ध पड़ा था। जिसे देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराई यहां इलाज के दौरान घायल की पहचान सोनभद्र जनपद के करमा थाना क्षेत्र के बागपोखर गाँव निवासी 70 वर्षीय प्रसाद कोल के रूप में कई गई।बताया
जा रहा है कि घर वालों से नाराज होकर बुजुर्ग आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर गया था,लेकिन मालगाड़ी की चपेट में आने से इसका एक हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक के नीचे गिरा पड़ा हुआ था l बुजुर्ग का हाथ कट कर कुछ दूर गिरा पड़ा था। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लहूलुहान अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। पुलिस की सूचना पर सीएचसी राजगढ़ पहुंची घायल की बहु प्रभावती ने बताया कि उसके ससुर प्रसाद कोल बुधवार की शाम परिजनों को बिना कुछ बताए अचानक घर से निकल गए थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और संभावित जगहों पर उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध घायल हो गया है।


