मवेशी से टकराकर गिरे साइकिल सवार की मौत

Oct 23, 2025 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

Mirzapur News - पटेहरा के पड़रिया कला ग्राम में 65 वर्षीय लल्लू गुप्ता साइकिल से घर लौटते समय एक छुट्टा मवेशी से टकरा गए और गिर पड़े। उन्हें गंभीर चोटें आईं, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं आई। गांव के संतोष तिवारी ने...

मवेशी से टकराकर गिरे साइकिल सवार की मौत

पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया कला ग्राम पंचायत के गिद्धनहा टोला निवासी 65 वर्षीय लल्लू गुप्ता साइकिल समेत एक मवेशी से टकराकर गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र गांव निवासी लल्लू गुप्ता गांव के दुकान पर साइकिल से सामान लेने घर से गुरुवार की सुबह दस बजे गए थे। जब वे घर वापस लौटने लगे तब करौदा माइनर के गिधनहा पुलिया के पास एक छुट्टा मवेशी से टकरा कर पड़रिया जाने वाले मार्ग के पुलिया के पास गिर गए। गांव निवासी मनोज तिवारी ने सड़क पर गिरे लल्लू गुप्ता को कराहते देख एम्बुलेंस को सूचना देने के साथ ही परिवार वालों को भी जानकारी दे दी।

सूचना के बावजूद एंबुलेंस नही पहुंची। तब गांव के ही संतोष तिवारी ने घायल वृद्ध को अपने निजी वाहन से पीएचसी पटेहरा ले गए। यहां डाक्टर राजकुमार ने लल्लू गुप्ता को मृत घोषित कर दिए। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी जड़ावती व पुत्री शिव देवी का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। थाना संतनगर की पुलिस पीएचसी पटेहरा पहुंच कर पत्नी जड़ावती की तहरीर पर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया। एसआई सुशील त्रिपाठी ने बताया कि जड़ावती ने लिखित तहरीर दी है कि किसी मवेशी से घायल होकर पति लल्लू गुप्ता की मौत हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।