ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Feb 28, 2026 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - नरायनपुर में वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर अदलहाट के अचीतपुर गांव के पास एक वृद्ध बाइक सवार की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। 62 वर्षीय राधेश्याम गुप्ता रामनगर से नरायनपुर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

नरायनपुर। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर अदलहाट के अचीतपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। वह रामनगर से नरायनपुर आ रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाराणसी जिले के रामनगर के सुल्तानपुर गांव निवासी 62 वर्षीय राधेश्याम गुप्ता सुबह घर से बाइक लेकर निकले। नरायनपुर किसी काम से आ रहे थे। जैसे ही वह अदलहाट के अचीतपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। हादसे के दौरान सड़क पर गिरने के बाद उसी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस की सूचना पर मृत वृद्ध के परिजन भी नरायनपुर पहुंच गए। मृत राधेश्याम को तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। चारों विवाहित हैं। इस संबंध में चौकी इंचार्ज नरायनपुर आशुतोष शुक्ला ने बताया कि ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत हुई है। अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फरार ट्रक चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।