ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरमहिला उत्पीड़न से संबंधित आठ मामले निस्तारित

महिला उत्पीड़न से संबंधित आठ मामले निस्तारित

जिला पंचायत सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने कोविड-19 से मृत लोगों के आश्रित चार बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा...

महिला उत्पीड़न से संबंधित आठ मामले निस्तारित
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरThu, 05 Aug 2021 03:13 AM
ऐप पर पढ़ें

मिर्जापुर। संवाददाता

जिला पंचायत सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने कोविड-19 से मृत लोगों के आश्रित चार बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनान्तर्गत स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इसके अलावा उन्होने महिला जनसुनवाई भी की। कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य ने बच्चों के शिक्षा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होने सभी विभागों से कोविड-19 से मरने वाले परिवारां को चिन्हित करते हुए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनान्तर्गत आवेदन पत्र भरवाये जाने का निर्देश दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया गया कि कोविड-19 के कारण मृत हुए लोगों के बच्चो को चिन्हित करते हुए उन्हे योजनान्तर्गत लाभ प्रदान किए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाती है। इसके अतिरिक्त कोविड-19 के कारण असहाय हुई महिलाओं को भी सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए सभी विकास खण्डों में कैम्प कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह के समक्ष महिला उत्पीड़न में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, जमीनी विवाद, मानसिक उत्पीड़न, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, छेड़खानी, पाक्सो आदि से संबंधित कुल 23 मामले आए। इसमें आठ मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। इसके साथ ही महिलाओं को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विकलांग पेंशन योजना, बाल विकास परियोजना विभाग से संचालित योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के कैम्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीडी गुप्ता, एसपी सीटी संजय वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद दुबे, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. रमेश कुमार, महिला कल्याण अधिकारी डॉ मंजू यादव, केन्द्र प्रबन्धक पूजा मौर्या, जिला समन्वयक दिव्या जायसवाल, शालिनी देवी, निधि मद्धेशिया परामर्शदाता, विष्णुकान्त तिवारी, आशीष पाण्डेय, देवेन्द्र नारायण शर्मा, नगीना सिंह सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य लोग उपस्थित रहें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें