पत्नी ने पति के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया
Mirzapur News - मिर्जापुर के मनिगढ़ा गांव में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। गीता देवी ने आरोप लगाया कि पति रामदयाल शराब के नशे में उसे पीटता था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव की महिला ने पति के विरुद्ध रविवार को मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दिए तहरीर में गीता देवी ने आरोप लगाया है कि पति रामदयाल शराब के नशे में मारने पीटने लगा। शोर मचाने पर अगल-बगल के लोगों के पहुंचने पर किसी तरह से बचाया। मारपीट में मेरे चेहरे व पूरे बदन में गहरी चोटें आई हैं । पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है । थाना अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की पत्नी की तहरीर पर पति के विरुद्ध मारपीट करने,जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


