Mirzapur News: घरेलू विवाद को लेकर मारपीट में तीन जख्मी

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

Mirzapur News: सेमरिहा गांव में घरेलू विवाद के चलते दो महिलाओं के बीच लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट हुई। इस झगड़े में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज पीएचसी पटेहरा में किया जा रहा है। थानाध्यक्ष के अनुसार घटना की जानकारी नहीं है और तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

Mirzapur News: घरेलू विवाद को लेकर मारपीट में तीन जख्मी

Mirzapur News: पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के सेमरिहा गांव में रविवार की रात घरेलू विवाद को लेकर दो महिलाओं में लाठी-डंडे और पत्थर चले। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव निवासी कंचना अपने घर से दो सौ मीटर दूर अपनी जेठानी मीना के घर पहुंची। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। मारपीट में मीना और उसके पति हुमेश, कंचना जख्मी हो गई। परिजनों ने घायलों को पीएचसी पटेहरा में भर्ती कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतनगर जितेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना की कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।