Mirzapur News: कुत्ता से भिड़े बाइक सवार दो लोग घायल
Mirzapur News: चेतगंज (मिर्जापुर) में कुत्ते से भिड़ने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। यह घटना शनिवार सुबह हुई जब रामराज यादव और सोनू मिस्त्री, ट्रक बनवाने के लिए जा रहे थे। सागरपुर गांव के पास कुत्ता सामने आया और दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। उन्हें मण्डलीय अस्पताल के ट्रामासेंटर में भर्ती कराने की आवश्यकता पड़ी।

Mirzapur News: चेतगंज (मिर्जापुर)। कुत्ता से भिड़ जाने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मण्डलीय अस्पताल के ट्रामासेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार की सुबह की है। देहात कोतवाली क्षेत्र के लोहंदी खुर्द गांव निवासी 38 वर्षीय रामराज यादव पुत्र पन्ना लाल यादव ट्रक मालिक है। उनकी ट्रक औराई के पास खराब हो गई थी। वे बाइक से शनिवार की सुबह भुजवा चौकी निवासी 36 वर्षीय सोनू मिस्त्री पुत्र रमेश को लेकर अपनी ट्रक बनवाने के लिए औराई जा रहे थे। वह जैसे ही चील्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-औराई मार्ग पर सागरपुर गांव के पास पहुंचे कि अचानक सामने से कुत्ता आ गया।
वे बाइक समेत कुत्ता से टकरा कर सड़क पर गिर गए। इस हादसे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से मण्डलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जा कर भर्ती करा दिए। ट्रामासेंटर में दोनों का उपचार चल रहा है।

