Mirzapur News: डीएम ने क्रयकेंद्रों से गेहूं के तत्काल उठान का दिया निर्देश

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

Mirzapur News: कहा श्रमिकों की संख्या बढ़ा कर गेहूं का कराया जाए भण्डारण मीरजापुर 13 जुलाई 2026। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेकट्रेट सभागार में रबी विपणन वर्ष 2

डीएम ने क्रयकेंद्रों से गेहूं के तत्काल उठान का दिया निर्देश

Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। डीएम पवन कुमार गंगवार ने कलक्ट्रेट सभागार में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के समस्त संस्था प्रभारियों/डिपो प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी संस्था प्रभारियों एवं डिपो प्रभारियों को गेहूं भंडारण तत्काल कराने का निर्देश दिया।

गेहूँ की आपूर्ति की समीक्षा

उन्होंने जिले में क्रय किए गए गेहूँ के भारतीय खाद्य निगम के डिपो में सम्प्रदान/भण्डारण तथा एनएफएसए योजनान्तर्गत खाद्यान्न के उठान की समीक्षा की।

डिपो में गेहूँ का सम्प्रदान

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने डीएम को बताया कि जिले में 46 हजार 620.48 मीट्रिक टन गेहूँ क्रय किया गया है। अब तक 29 हजार 20.48 मीट्रिक टन गेहूं का सम्प्रदान भारतीय निगम डिपो में किया गया है। अभी भी 17 हजार 600 मीट्रिक टन गेहूं विभिन्न एजेन्सियों के क्रय केंद्रों पर अवशेष है। इसके लिए भारतीय खाद्य निगम/राज्य भंडारागार निगम के जिला प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि अधिकाधिक श्रमिकों की व्यवस्था कर शीघ्र केंद्रों पर अवशेष गेहूं का भंडारण भारतीय खाद्य निगम डिपो/एसडब्लूसी डिपो पर सुनिश्चित कराए।

श्रमिकों की उपलब्धता

डिपो प्रबन्धकों ने बताया कि सुखवीर एग्रो विन्ध्याचल में 50 श्रमिक, एसडब्लूसी पथरहिया में 30 श्रमिक, मातेश्वरी राइस मिल में 25 श्रमिकों की व्यवस्था प्रतिदिन सुनिश्चित करायी जायेगी। डीएम ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता को निर्देशित किया कि बी पैक्स समितियों पर क्रय किये गए गेहूं का सम्प्रदान अतिशीघ्र कराके समितियों का गोदाम खाली कराए। जिससे आगामी धान फसल के लिए रासायनिक उरर्वकों को भंडारित कराया जा सके।

एनएफएसए योजनान्तर्गत खाद्यान्न उठान

उन्होंने एनएफएसए के अन्तर्गत खाद्यान्न उठान की समीक्षा पर निर्देशित किया कि शीघ्र ही माह अगस्त, 2026 के सापेक्ष तेजी से भारतीय खाद्य निगम डिपो पर उपलब्ध हो रहे वाहनों का उठान कराए ताकि खरीदे गये गेहूं के भंडारण के लिए स्थान उपलब्ध हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि/रा विनोद कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबन्धक, भारतीय खाद्य निगम, वाराणसी अनुराग रंजन, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, (सहकारिता), अमित कुमार पाण्डेय, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबन्धक, एसडब्लूसी, सुशील पाण्डेय तथा जिले के सभी डिपो प्रबन्धक एवं जिला प्रबन्धक, पीसीयू, यूपीएसएस एवं नैफेड, मण्डी निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रश्नोत्तर

डीएम ने गेहूं भंडारण के लिए क्या निर्देश दिए?
डीएम पवन कुमार गंगवार ने सभी संस्था प्रभारियों एवं डिपो प्रभारियों को गेहूं भंडारण तत्काल कराने का निर्देश दिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।