
डीएम ने कंतित शरीफ उर्स मेला की तैयारियों की समीक्षा की
Mirzapur News - मिर्जापुर, संवाददाता डीएम पवन कुमार गंगवार ने 26 से 29 दिसम्बर तक आयोजित
मिर्जापुर, संवाददाता डीएम पवन कुमार गंगवार ने 26 से 29 दिसम्बर तक आयोजित कंतित शरीफ मेला को शान्तिपूर्ण व सकुशल कराने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में मेला से सम्बन्धित अधिकारियो एवं मैनेजमेंट कमेटी वक्फ नम्बर-42 के पदाधिकारियो के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने सीएमओ को कंतित मेला परिसर व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विन्ध्याचल में समुचित चिकित्सकीय व्यवस्था, मेला में एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर, चिकित्सको व अन्य स्टाफ की 24 घण्टे शिफ्टवार ड्यूटी लगाए जाने का निर्देश दिए। कहाकि चिकित्सा शिविर में आवश्यक दवाएं, एम्बुलेंस, शुद्ध जलापूर्ति की चेकिंग की व्यवस्था नियमित कराई जाए। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जी. लाल और जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार को निर्देशित किया कि मेला के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, पेयजल, रैन बसेरा, गलियों की मरम्मत, टैंकर से जलापूर्ति, नलो की टोटियों, हैण्डपम्पों की मरम्मत करा लिया जाए।
थानाध्यक्ष विन्ध्याचल से समन्वय स्थापित कर बैरीकेडिंग व पार्किंग तथा गंगा घाट से मजार परिसर तक अस्थायी प्रकाश व्यवस्था कराना सुनिश्चित की जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरे मेला क्षेत्र, मजार परिसर गलियों में ढीले तारों पर सूखे बांस की पट्टी बंधवा दी जाए। इसके अलावा मेला क्षेत्र में 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति व अस्थायी ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था कर ली जाए। लो वोल्टेज की सघन जांच के लिए इंजीनियरों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें। वहीं अस्थायी दुकानदार विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं तो उनका थाना विन्ध्याचल से सत्यापन कराने के बाद कनेक्शन दिया जाए। यह भी सुनिश्चित करे कि कही भी असुरक्षित वायरिंग न रहे। जिला पूर्ति अधिकारी खाद्य सामाग्रियों की उपलब्धता बनाए रखे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आवारा पशुओं की रोकथाम तथा वरिष्ठ निरीक्षक बाटमाप, प्रभारी सुलभ इण्टर नेशनल, सचिव मण्डी समिति व दुग्ध विकास अधिकारी मेला क्षेत्र की दुकानों पर सड़े गले खाद्य पदार्थो की चेकिंग, बाट माप का निरीक्षण, सुलभ शौचालयों का संचालन व रेट लिस्ट, मेला क्षेत्र में ताजा फल सब्जी उपलब्धता तथा दुग्ध से निर्मित खाद्य पदार्थो की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगे। मेला क्षेत्र में नकली खोवा व पनीर, सड़े गले फल आदि न बिकने पाए। खाद्य सामाग्री खुले में न रखा जाए। रोडवेज व रेलवे स्टेशन विन्ध्याचल में पर्याप्त साफ सफाई, आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बसों का संचालन, रैन बसेरा, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था की जाए। डीएम ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को कंतित के कच्चा घाट पर दो मोटरबोट व गोताखोर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी भू/रा देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी,मेला मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




