
मेगा ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का डीएम ने रखी आधारशिला
Mirzapur News - मिर्जापुर/सक्तेशगढ़,संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ के पहल पर उत्तरप्रदेश में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के...
मिर्जापुर/सक्तेशगढ़,संवाददाता।

सीएम योगी आदित्यनाथ के पहल पर उत्तरप्रदेश में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले बायोमास आधारित औद्यौगिक ग्रीन हाईड्रोजन प्लांट का शुक्रवार जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने चुनार के रामपुर सक्तेशगढ़ में आधारशिल रखी।
बनारस के आरण्यक फ्यूल एंड पावर कंपनी व बीजल ग्रीन एनर्जी के मेगा ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट के शिलान्यास के दौरान डीएम ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में जितने भी एमओयू ने हस्ताक्षर किया था, यह उसकी प्रथम ग्रांउड मीटिंग सेरेमनी है। जो बड़े स्तर पर हो रही हैं। जिलाधिकारी ने कंपनी के संस्थापकों को शुभकानायें देते हुए निरंतर प्रगति करते रहने के प्रेरणा दी। उन्होने कहा कि ग्रीन एनर्जी की दिशा में बॉयोमास कंपनी की आधारशीला ठोस कदम है। साथ ही क्षेत्र में रोजगार की काफी सम्भावनाएं भी पैदा हुईं हैं। किसानों को भी लाभ मिलेगा। क्षेत्र का विकास होगा।
उन्होंने जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि इस तरह की सोच रखने वाले लोग आगे बढ़ें। जिससे देश, प्रदेश और जनपद को तरक्की की राह पर ले जाएं। इसके लिए हम सभी पूरी तत्परता के साथ लगे हुये है। उन्होंने बीजल ग्रीन एनर्जी के संस्थापक आईआईटी बीएचयू के हाइड्रोजन विज्ञानी डा. प्रीतम सिंह के ग्रीन एनर्जी की दिशा में पांच साल से किए जा रहे शोध की सराहना की। कहा कि उनके ही प्रयास से जनपद के अति पिछड़े ब्लाक के साथ ही नक्सल प्रभावित रहे राजगढ़ ब्लाक का रामपुर सक्तेशगढ़ ग्रीन इनर्जी उत्पादक कंपनी नई पहचान देगा। डिमास्ट्रेशन प्लांट अरण्यक फ्यूल 50 करोड़ के निवेश के बाद औद्योगिक इकाई का स्वरूप ले लेगा।
नवीन व हरित ऊर्जा,हाइड्रोजन मिशन में प्लांट मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक जगतंबा सिंह पटेल, बीजल के डायरेक्टर महातिम सिंह, अरणयक की डायरेक्टर मनीषा मिश्रा, संतोष आनंद मिश्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख चेतनारायण सिंह, शिव कुमार सिंह, नीरज मिश्रा आदि उपस्थित रहें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




