डीएम ने अहरौरा के भित्ति चित्र का किया निरीक्षण

Mar 02, 2026 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

Mirzapur News - मिर्जापुर के डीएम पवन कुमार गंगवार ने रविवार को अहरौरा की पहाड़ी पर स्थित पाषाण कालीन भित्ति चित्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवार के साथ लखनिया दरी का दौरा किया और भित्ति चित्र के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि पर्यटक इसे देख सकें। एसडीएम चुनार भी उनके साथ थे।

डीएम ने अहरौरा के भित्ति चित्र का किया निरीक्षण

मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने रविवार को अहरौरा की पहाड़ी में स्थित भित्ति चित्र का निरीक्षण किया। यह भित्ति चित्र पाषाण कालीन है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते है। इसकी जानकारी जब डीएम पवन कुमार गंगवार को हुई तो वे रविवार को परिवार के साथ पहुंच कर लखनिया दरी का निरीक्षण किए। इसके बाद भित्ती चित्र देखने पहुंच गए। डीएम ने बताया कि इसका संरक्षण किया जाना आवश्यक है। इसके लिए प्रयास किया जाएगा। जिससे पर्यटक इसका अवलोकन कर सकें। उनके साथ एसडीएम चुनार भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।