जिला जेल में बैरकों से लेकर बंदियों के बैग तक खंगाले गए

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

मिर्जापुर में डीएम पवन कुमार गंगवार और एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरकों की तलाशी ली, भोजनालय की जांच की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए कि बंदियों के साथ अच्छे व्यवहार करें, लेकिन नियमों का पालन कराना भी जरूरी है।

जिला जेल में बैरकों से लेकर बंदियों के बैग तक खंगाले गए

मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार और एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सोमवार दोपहर जिला कारागार में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई। बंदियों के झोले और बैग भी चेक किया। जिले के अधिकारियों ने बैरक नंबर एक, दो, पांच, 11, महिला बैरक और मेडिकल बैरक का निरीक्षण किया। जेल की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए बाउंड्रीवाल का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा में तैनात कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भोजनालय और पाकशाला की भी जांच की गई। डीएम ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता देखी और कर्मचारियों से जानकारी ली।

इसके बाद अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर जेल में मिलने वाली सुविधाओं और इलाज की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। डीएम ने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि बंदियों के साथ अच्छा व्यवहार करें, लेकिन जेल नियमों का सख्ती से पालन भी कराएं। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।