Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsDivine Recital Shrimad Bhagwat Katha Enriches Devotees in Mirzapur
भागवत कथा सुनने से शोक और भय हो जाता है समाप्त : प्रेममूर्ति

भागवत कथा सुनने से शोक और भय हो जाता है समाप्त : प्रेममूर्ति

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्जापुर के बबुरा कलां गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक पंडित प्रेम मूर्ति महराज ने शुकदेव और राजा परीक्षित की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि कथा सुनने से पापों का नाश होता है और भक्त भगवान की भक्ति प्राप्त करते हैं। कथा का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Jan 29, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर। क्षेत्र के बबुरा कलां गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार को श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथावाचक पंडित प्रेम मूर्ति महराज ने भागवत कथा की महिमा और शुकदेव और राजा परीक्षित की कथा का भक्तों को रसपान कराया। कथावाचक ने कहा कि जो व्यक्ति नित्य परायण होकर लगातार सात दिनों तक श्रीमद्भागवत की कथा श्रद्धा पूर्वक श्रवण करता है, वह जीवन के सभी पापों से मुक्त होकर भगवान की परम भक्ति को प्राप्त करता है।राजा परीक्षित भागवत कथा का श्रवण करने के कारण भगवान के परमधाम को प्राप्त हुए। कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से शोक और मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है।

मनुष्य के सभी पापों का नाश हो जाता है। उन्होने कहा कि पृथ्वी पर अधर्म का नाश करने के लिए भगवान अवतरित होते हैं और आसुरी शक्तियों का विनाश कर धर्म की रक्षा करते हैं। कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य को अपने प्रारब्धों को भोगना पड़ता है। कथा के अंत में श्रीमद्भागवत महापुराण व भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी गई और भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।कथा यजमान इन्द्रकली मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्र शांती देवी, कुल गुरू पंडित लवलेश त्रिपाठी, अंकित त्रिपाठी,आनंद नाथ मिश्र, सूर्य प्रकाश मिश्र, हरिशंकर मिश्र, नर्वदा प्रसाद मिश्र, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, रामेश्वर प्रसाद मिश्र, शशिदेव मिश्र, श्याम बहादुर सिंह,दिलीप दुबे आशीष मिश्रा, सतीश मिश्र, कृष्ण दत्त मिश्र, रविशंकर तिवारी डा॰रमाकांत मिश्र,मदनेश मिश्र,विजय प्रताप सिंह,अमित सिंह जगलाल मौर्य सहित सैकड़ों श्रोताओं ने कथा का श्रवण किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;