Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsDistrict Open Volleyball Championship Kicks Off with 21 Teams Competing
लंबीपट्टी सिहावल ने एकतरफा मुकाबले में कुशहां को हराया

लंबीपट्टी सिहावल ने एकतरफा मुकाबले में कुशहां को हराया

संक्षेप:

Mirzapur News - जिगना में महाशक्ति इंटर कॉलेज बिहसड़ा के खेल मैदान पर जिला ओपन वालीवॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता में 21 टीमों ने भाग लिया। पहले मैच में लंबीपट्टी सिहावल ने कुशहां को हराया। प्रतियोगिता के दौरान चयन ट्रायल्स भी आयोजित किए गए, जिसमें बालिकाओं को राज्य जूनियर प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा।

Dec 07, 2025 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

जिगना। क्षेत्र के‌ महाशक्ति इंटर कॉलेज बिहसड़ा के खेल मैदान पर रविवार को दो दिवसीय जिला ओपन वालीवॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया एवं प्रमुख सुमन सिंह ने संयुक्त रूप से वॉलीवॉल का गेंद उछालकर कराया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में लंबीपट्टी सिहावल की टीम ने एकतरफा मुकाबले में कुशहां की टीम को लगातार दो सेटों में 25-6 और 25-8 से पराजित कर जीत हासिल की। इसी प्रकार सिंदूरिया ने जरैला को 25-12,25-15 से, मवैया ने कलना को 25-22, 25-11 से, मितई ने होलाबपुर को 25-11, 25-10, चेहरा ने बरहा खुर्द को 25-10, 25-9, कपसौर ने सीखड़ को 25-15,30-28, बरहा खुर्द ए ने जिगना को 25-6,25-12 और मितई ने सिंदूरिया को 25-11, 25-16 अंकों के अंतर से परास्त किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रतियोगिता में जनपद की कुल 21 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान राज्य जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बालिकाओं को चयन ट्रायल्स भी आयोजित किया गया। चयनित खिलाड़ियों को 10 से 14 दिसंबर तक कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। संघ के महासचिव एसपी त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को सुबह नौ बजे से क्वार्टर, सेमी फाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा। इस दौरान विनय प्रकाश तिवारी, रविंद्र प्रताप सिंह, विजय सिंह रेफरी रहे। प्रेम बहादुर सिंह, जय सिंह, त्रिभुवन मौर्या, कौशलेश तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, शिंपू सिंह, रामू सिंह, शुभम सिंह आदि उपस्थित रहे।