प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

-कोन ब्लाक के मुजेहरा कला के विकास में अनियमिता करने का आरोप मिर्जापुर के लाल पेड़ा अब मिलेगी वैश्विक पहचान

प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज

चेतगंज,हिन्दुस्तान संवाद । जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के आदेश पर कोन ब्लाक के मुजेहरा कला ग्रामसभा की ग्राम प्रधान अनीता सिंह का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार पर रोक लगाया दिया गया। डीएम ने यह कार्रवाई गांव के ही योगेश कुमार दुबे, सोहन सिंह,उमेश सिंह, मोहन सिंह, महेंद्र प्रताप ने गांव में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जांच करवाने के बाद की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि गांव में आवास, नाली, खरंजा,पंचायत भवन, कूड़ा भवन, हैंडपंप, हैंड पंप रिबोर हैंडपंप प्लेटफार्म, सोखता गड्ढा, स्ट्रीट लाइट, इंटर लॉकिंग, के कार्य में भारी अनियमितता करके सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है ।

प्रार्थना पत्र पर जिला लेखा परीक्षा अधिकारी मिर्जापुर, जिला युवा कल्याण अधिकारी, सहायक अभियंता जल निगम की टीम गठित कर जांच कराई। टीम के स्थलीय सत्यापन किया था पंचायत सचिव चंदन कुमार गुप्ता के द्वारा सभी पत्रावलियों को प्रस्तुत नहीं किया गया था। ग्राम प्रधान अनीता सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए प्रधान के खातों के संचालन पर रोक लगा दिया गया। ग्राम पंचायत के कार्य तीन सदस्यों की समिति करेगी। साथ ही प्रधान के कार्यों की विस्तृत जांच जिला विकास अधिकारी एवं तकनीकी जांच क्षेत्र सहायक अभियंता लघु सिंचाई मिर्जापुर को नामित किया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।