फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पर एडीओ कृषि निलंबित

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

मिर्जापुर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही के आरोप में सहायक विकास अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिया। 15 मई से किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। 82,722 किसान अभी भी रजिस्ट्री से वंचित हैं। सभी ग्रामों में कैम्प आयोजित कर रजिस्ट्री पूरी करने का आदेश दिया गया।

फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पर एडीओ कृषि निलंबित

मिर्जापुर। शासन के प्राथमिकता वाले कार्यों में एक फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सहायक विकास अधिकारी कोन (एडीओ) को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने निलंबित करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने शनिवार की शाम को दिया। शासन के निर्धारित टाइम के अनुसार 15 मई से खाद, बीज और कृषि विभाग की योजनाओं के लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए जिलाधिकारी ने समस्त राजस्व ग्राम के अनक्लेम्ड किसानों की गाटावार सूची और फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण किसानों की सूची कृषि विभाग के माध्यम से समस्त ब्लॉकों को उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है ताकि राजस्व विभाग ग्रामवार कैंप लगाए।

डीएम ने कहा है कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई उन्हें चिह्नित कर फार्मर रजिस्ट्री तत्काल कराया जाए। साथ ही यदि किसान का नाम आदेश या मिसमैच श्रेणी में है, तो लेखपाल उनका खतौनी में संशोधन करेंगे, जिससे फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण हो सके।20 से 30 अप्रैल के बीच समस्त राजस्व ग्राम में कैम्प आयोजित किए जाएंगे। साथ ही डोर-टु-डोर सर्वे करते हुए फार्मर रजिस्ट्री हर हाल में पूरा कराया जाएगा। इसके लिए ब्लाक स्तर पर बीडीओ और तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी नोडल नामित किया गया है। ग्राम स्तर पर कृषि विभाग के कर्मचारी, ग्राम सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, लेखपाल और सहज जन सेवा कर्मचारियों को लगाया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशि और सुधार की चेतावनी के बावजूद समीक्षा के दौरान कोन ब्लाक के एडीओ कृषि कोन जय प्रकाश प्रजापति फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही सामने आने पर डीएम ने उन्हें निलंबित करने का निर्देश दिया। साथ ही डीएम ने अन्य कर्मचारियों को चेताया कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।82 हजार 722 किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचितजनपद में अबतक 382792 किसानों के सापेक्ष 302070 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हुआ है। तहसील चुनार में 119082 लक्ष्य के सापेक्ष 100105, लालगंज में 64097 में 46898, मड़िहान में 46438 में 36094 और तहसील सदर में 153175 के सापेक्ष 118973 किसानों का ही फार्मर रजिस्ट्री अभी हो पाया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।