Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsDistrict Agriculture Board Meeting Reviews Key Agricultural Schemes in Mirzapur
गंगा किनारे हरी खाद की खेती पर डीएम ने दिया जोर

गंगा किनारे हरी खाद की खेती पर डीएम ने दिया जोर

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्जापुर, संवाददाता जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में कृषि विभाग से संचालित

Jul 19, 2025 02:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर, संवाददाता जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में कृषि विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए गर्वनिंग बोर्ड की बैठक में सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना, नेशनल मिशन इडिबल आयल योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण योजना की समीक्षा की गई। इस दौरान मिलेट्स पुनरोद्धार योजना, कृषि यंत्रीकरण योजना, पीएम कुसुम योजना, प्राकृतिक खेती योजना, प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वालम्बन एग्री जंक्शन योजना, त्वरित मक्का विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कृषि यंत्रीकरण योजना की समीक्षा में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 12 जुलाई तक आनलाइन बुकिंग कराए गए लोगों के संबंध में तहकीकात की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उप निदेशक कृषि विकेश पटेल ने जिलाधिकारी को बताया कि शासन से तिथि निर्धारित होने पर आनलाइन लाटरी के माध्यम से चयनित कृषको को कृषि यंत्र/अनुदान मुहैया कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने प्राकृतिक खेती योजना में निर्देशित किया कि गंगा किनारे वाले चयनित गांवो में खाद की खेती को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें लागत कम लगती है और आमदनी भी अधिक होती हैं। त्वरित मक्का विकास योजना की समीक्षा निर्देशित किया गया कि रकबा को बढ़ाए तथा साइलेज का प्रोजेक्ट तैयार कर किसानों को लाभान्वित कराएं। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना, नेशनल मिशन इडिबल आयल योजना में मूगफली व तिल का रकबा बढ़ाते हुए एफ0पी0ओ0 के माध्यम से कलस्टर तैयार किया जाए तथा मूगफली के जितने भी प्रोडक्ट है उनकी बाजारों से जोड़ा जाए। बैठक में उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, जिला उद्यान अधिकारी मेवा राम, जिला कृषि अधिकारी अवधेश यादव, सहायक निदेशक मत्स्य, प्रबंधक लीड बैंक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।