ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरविवेक का करें इस्तेमाल, ढोंगी बाबाओं की बंद होगी दुकान: चिन्मयानंद

विवेक का करें इस्तेमाल, ढोंगी बाबाओं की बंद होगी दुकान: चिन्मयानंद

राष्टीय संत और कथा वाचक चिन्मयानंद बापू ने कहाकि देश मे ढोंगी बाबाओं की दुकान चल रही है।विवेक का इस्तेमाल करके बाबाओं की दुकान को बंद किया जा सकता है। इसके लिए किसी को भी गुरु मानने से पहले...

विवेक का करें इस्तेमाल, ढोंगी बाबाओं की बंद होगी दुकान: चिन्मयानंद
मिर्जापुर। वरिष्ठ संवाददाताMon, 02 Oct 2017 09:22 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्टीय संत और कथा वाचक चिन्मयानंद बापू ने कहाकि देश मे ढोंगी बाबाओं की दुकान चल रही है।विवेक का इस्तेमाल करके बाबाओं की दुकान को बंद किया जा सकता है। इसके लिए किसी को भी गुरु मानने से पहले शिष्य की भी जिम्‍मेदारी है कि वह उसे पूरी तरह से परखकर उसकी शरण में जाए। वे सोमवार को भरूहना में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह इसी जिले के निवासी भी हैं। आठ वर्ष बाद यहां मां विंध्यवासिनी से आशीर्वाद लेने के लिए श्रीमद भागवत कथा कहने के लिए आए हैं। सिटी क्लब में तीन से नौ अक्तूबर तक कथा चलेगी। इसमें लोगों को आकर कथा को सुनने और समझने की जरूरत है। 

उन्होंने कहाकि विदेशों में ढोंगी बाबाओं की दुकान नहीं चलती है। वैसे भी कहा गया है कि जहां सत्य है वहां असत्य भी है। जहां अच्छाई है वहीं बुराई भी है। यह दोनों साथ साथ चलती है। इसलिए व्यक्ति को समझने की जरूरत है कि वह किसके साथ में हो। उन्होंने कहाकि जिसके पास बैठने पर मन को सुकून मिले,जो हमेशा अच्छे की बात करे उसके साथ रहना चाहिए।उन्होंने कहाकि कथाकार, कलाकार और पत्रकार समाज को हमेशा जगाने के लिए प्रहरी की तरह काम करते रहे हैं। लेकिन इन तीनों में कहीं न कहीं से गिरावट आ गयी है,इसलिए देश भटकाव की स्थिति में है। देश में कथा का आयोजन हाेते रहने चाहिए। जिस देश में कथा के आयोजन नहीं होता है वह देश बहुत दिनों तक नहीं चल पाता है। 

उन्होंने कहा कि बाहर की सफाई से कहीं ज्यादा मन के अंदर गंदगी है। मन की गंदगी को दूर करके देश को स्वच्छ बनाया जा सकता है। उन्होंने कहाकि जिस देश में नारियों की पूजा होनी बंद हो गई,गोपियों का अपमान होने लगा और गीता को लोग भूल गए उस देश में सबकुछ संभव है।हर तरह शाेषण करने वाला बैठा है। उसके वेश पर न जाएं उसके विचारों को देखें तब जाकर कुछ हासिल हो पाएगा। 

दोपहर बाद शुरू होगी बापू की श्रीमदभागवत कथा 
सिटी क्लब मैदान में मंगलवार की दोपहर बाद सवा तीन बजे से चिन्मयानंद बापू की श्रीमदभागवत कथा शुरू होगी। यह कथा शाम सवा छह बजे तक चलेगी। सात दिनों तक कथा के दौरान विभिन्न विषयों को रखा जाएगा। इसका सीधा प्रसारण आस्था चैनल पर होगा। मेरी ओर से विश्व स्तर पर जिले की पहचान बनाने के लिए कथा का आयोजन हो रहा है। जिससे लोग जानें कि मां विंध्यवासिनी की धरती सामान्य नहीं है। वही ब्रहमांड संचालिका हैं।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें