Mirzapur News: दिव्यांग शिविर 32 लोगों को उपकरण के लिए किया गया चिन्हित

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

Mirzapur News: राजगढ़। विकास खंड के सभागार में मंगलवार को दिव्यांग उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों की टीम ने 15 दिव्यांगों का यूडीआईडी,14 का केवाई

Mirzapur News: दिव्यांग शिविर 32 लोगों को उपकरण के लिए किया गया चिन्हित

Mirzapur News: राजगढ़। विकास खंड के सभागार में मंगलवार को दिव्यांग उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों की टीम ने 15 दिव्यांगों का यूडीआईडी, 14 का केवाईसी तथा 32 दिव्यांगजनों को उपकरण के लिए चिन्हित किया। दिव्यांगजनों में कृतिम हाथ, पैर व अन्य आवश्यकता अनुसार उपकरण निःशुल्क वितरण किया जाएगा। शिविर में चिकित्सक डा.राजेश ( ऑर्थो) डॉक्टर राम लोरिक ईइनटी सर्जन,डॉक्टर प्रियांशु नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ, डॉ. राहुल ने दिव्यांगजनों का परीक्षण कर कृतिम अंग तथा उपकरण के लिए चिन्हित किए। इस दौरान मौके पर 15 दिव्यांगों का जाच व परीक्षण कर यूडीआईडी बनाई गई, 14 दिव्यांगों का मौके पर केवाईसी किया गया तथा 32 दिव्यागों को उपकरण कृतिम हाथ, पैर, कान की मशीन, व्हीलचेयर, बैशाखी, ट्राईसाइकिल के लिए चयनित किया गया।

शिविर में राजकुमार,दिलशाद अली, दिव्यांग कार्यालय मिर्ज़ापुर से श्री कृष्णा पांडेय, ऑपरेटर रोहित कुमार सोनकर, खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा, एडीओ समाज कल्याण राकेश कुमार यादव, एडीओ कृषि संतोष कुमार सहित लोग तथा दिव्यांगजन मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।