ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुर धधरौल रजवाहा की माइनर ध्वस्त, किसान परेशान

धधरौल रजवाहा की माइनर ध्वस्त, किसान परेशान

सोनभद्र के धधरौल रजवाहा से निकली माइनर कई स्थानों पर कट जाने से पटेहरा ब्लाक के किसानों की धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। जगह-जगह नहर से निकली माइनर टूटने से पानी बेकार बह रहा है। किसानों...

 धधरौल रजवाहा की माइनर ध्वस्त, किसान परेशान
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरMon, 28 Aug 2017 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनभद्र के धधरौल रजवाहा से निकली माइनर कई स्थानों पर कट जाने से पटेहरा ब्लाक के किसानों की धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। जगह-जगह नहर से निकली माइनर टूटने से पानी बेकार बह रहा है। किसानों ने ध्वस्त माइन की मरम्मत कराने की मांग की है। मड़िहान ब्रांच की करौंदा, पटेहरा माइनर, बनकी रजवाहा, बरईपुर माइनर जगह-जगह ध्वस्त हो गई है। इसके अलावा माइनर कई स्थानों पर बारिश के चलते टूट भी गई है। इसके चलते नहरों का पानी बह रहा है। उधर किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। ब्लाक के किसानों की हजारों एकड़ धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने ध्वस्त माइनर की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने चेतावनी दी कि अविलंब मरम्मत कार्य नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। क्षेत्र के अखिलेश सिंह, जितेंद्र सिंह, बच्चालाल तिवारी, शंकर कोल, प्रमोद शर्मा, सुरेश दुबे, भुनेश्वर मिश्र, विजेंद्र मौर्य सहित कई किसानों ने डीएम का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए टूटे माइनरों को ठीक कराने की मांग की है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें